Himachal Pradesh
हिमाचल में सर्वे और समीकरणों पर खरे उतरे कांग्रेस उम्मीदवारों का पैनल तैयार
दैनिक जनवार्ता
शिमला। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के लिए जनता और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के लिए सर्वे पूरा कर लिया है। इस सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान राजनीतिक समीकरणों पर खरे उतरने वाले संभावित उम्मीदवारों का पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस के नेता नई दिल्ली जायेंगे। लोकसभा सीटों के लिए टिकट तय करने के मुद्दे पर 6 अप्रैल को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। इस बैठक में राजनीतिक समीकरणों के हिसाब से टिकटों के आबंटन को लेकर दो या तीन नाम हाई कमान के सामने रखे जाएंगे। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार सुबह दिल्ली जायेंगे। बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की भी शुक्रवार को दिल्ली जाने की संभावना है।
