दैनिक जनवार्ता
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज ईडी हिरासत खत्म हो गई है। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें अब 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का निर्णय लिया है। बहरहाल, अब अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में रहना होगा।
तथाकथित शराब घोटाले में कोर्ट के आदेश के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीन चीजों की मांग की है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में अध्ययन के लिए दो धार्मिक ग्रंथों रामायण, गीता सहित नीरजा चौधरी की लिखी एक पुस्तक हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि उन्हें इन तीन पुस्तकों को जेल ले जाने की स्वीकृति दी जाए।
इसके अलावा उन्होंने कुछ जरूरी दवाओं की भी मांग की है। केजरीवाल को तिहाड़ जेल में 2 नम्बर बैरक में साधारण कैदी की तरह रखा जाएगा। इसके लिए जेल प्रशासन ने सारी तैयारी कर ली है।
