Advertisement

लोकसभा चुनाव : अभिनेता गोविंदा शिवसेना शिंदे गुट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

अभिनेता गोविंदा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

दैनिक जनवार्ता
महाराष्ट्र। अभिनेता गोविंदा गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें अपनी पार्टी शिवसेना की सदस्यता दिलाई। अब चर्चा जोरों पर है कि गोविन्दा आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

जानकारी के अनुसार गोविन्दा को शिंदे की पार्टी शिवसेना से टिकट मिल सकता है। शिंदे की पार्टी गोविंदा को मुंबई नार्थ वेस्ट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती हैं। इस सीट से उद्धव ठाकरे की तरफ से अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया गया है।

जबकि इससे पहले बुधवार को गोविंदा ने शिवसेना के प्रवक्ता और पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से भी मुलाकात की थी। इसके बाद ही राजनीति में गोविंदा की एक बार फिर वापसी के कयास लगने शुरू हो गए थे। इसके चलते उन्होंने शिवसेना शिंदे गुट की सदस्यता ले ली है।