दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के 6 बागियों को टिकट दिया है। हाल ही में इन बागियों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थामा है।
अब भाजपा ने इन 6 चेहरों को मैदान में उतार दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजिंदर राणा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविंदर कुमार भुट्टों को चुनावी मैदान में उतारा है।
आपको बता दें कि इन सभी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में वोट किया था। इसके बाद इनकी विधायकी छीन ली गई थी। इन्हें अयोग्य करार दिया गया। कांग्रेस के ये बागी अब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।