दैनिक जनवार्ता
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल में दो लोगों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मृतक पेशे से वाहन चालक था, जो अपनी पत्नी और बेटी से अलग भाटां वाली में एक मकान में रह रहा था।
मामला 21 मार्च का है जब किसी बात को लेकर भजनलाल और इसी गांव के वीरेन उर्फ गुल्लू का आपस में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में भजनलाल के सिर पर गहरी चोटें आईं। झगड़े के बाद वह अपने कमरे चला गया। 23 मार्च की सुबह कुछ लोग उसके कमरे में गए तो देखा कि भजनलाल अपने बिस्तर पर रजाई के नीचे मृत हालत में पड़ा है। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी पुख्ता जानकारी नहीं है कि दोनों के बीच झगड़े की असल वजह क्या रही। ये पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने बताया कि लड़ाई झगड़े के मामले में अब हत्या की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।