Home राजनीति Himachal News : मंडी संसदीय क्षेत्र से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को भाजपा ने दिया टिकट

Himachal News : मंडी संसदीय क्षेत्र से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को भाजपा ने दिया टिकट

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
शिमला। मंडी और कांगड़ा संसदीय सीटों पर भी भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मंडी संसदीय क्षेत्र से अभिनेत्री कंगना रनौत को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने डाॅ. राजीव भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है।

इसके साथ ही भाजपा ने प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बता दें कि शिमला संसदीय सीट पर सुरेश कश्यप और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर के नामों की घोषणा भाजपा पहले ही कर चुकी है।

कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1987 को मंडी जिले के सरकाघाट में हुआ था। बता दें कि कंगना की दावेदारी पहले भी सामने आ रही थी। कंगना ने कुछ समय पहले ही बिलासपुर के सोशल संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया था और अपना संबोधन हिमाचल प्रदेश की जनता के समक्ष रखा था।

डॉ. राजीव भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों को बखूबी निभाया है। राजीव भारद्वाज पूर्व सरकार में कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह मूलतः कांगड़ा के रहने वाले हैं और निजी चिकित्सक के रूप में कार्य करते हैं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.