Home राजनीति सिरमौर : प्रदेश भाजपा मोदी नाम की बैसाखियों के सहारे : अजय सोलंकी

सिरमौर : प्रदेश भाजपा मोदी नाम की बैसाखियों के सहारे : अजय सोलंकी

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की बैसाखियों के सहारे चल रही प्रदेश भाजपा अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरने से घबरा रही है। ये बात नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने जारी एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश पर आई भारी आपदा के दौरान केंद्र सरकार ने प्रदेश के साथ धोखा किया।

सोलंकी ने आरोप लगाया कि भाजपा के किसी भी सांसद ने संसद या प्रधानमंत्री से आपदा राहत राशि के लिए न तो मांग की और न ही पीड़ितों की पैरवी की।यही वजह है कि आज भाजपा को खुद पर भरोसा नहीं है और कांग्रेस नेताओं और विधायकों की खरीद फरोख्त करने का काम कर रही है। लेकिन अब प्रदेश में भाजपा खुद के बिछाए जाल में खुद ही फंस गई है। प्रदेश में भाजपा बिखराव की स्थिति में आ चुकी है।

सोलंकी ने कहा कि बागी विधायकों को सिर पर बिठाकर भाजपा ने अपने ही कार्यकर्ताओं और संबंधित क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशियों की निष्ठा को तार-तार कर दिया है। आज भाजपा में कार्यकर्ता पूरी तरह हताश हैं। अंदर खाते लोकसभा चुनाव में धोखेबाजों को सबक सिखाने की तैयारी में हैं। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के विकास के साथ-साथ केंद्र की अनदेखी के बावजूद आर्थिक संसाधन जुटा कर पीड़ितों को राहत भी पहुंचा रहे हैं।
सोलंकी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।

उन्होंने कहा कि पार्टी एक विचारधारा के साथ काम करती है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों पर पार्टी की जीत का दावा भी किया है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.