दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
दिल्ली। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी PMLA कोर्ट में पेश करेगी। बीते कल दिल्ली शराब घोटाले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देश भर में आप आज विरोध प्रदर्शन करेगी। बताया जा रहा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली से केरल तक आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है।
केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जिस पर आज सुनवाई हो सकती है। हालांकि शीर्ष अदालत ने अभी किसी कमेटी या टीम का गठन नहीं किया है।
मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए गिरफ्तार होने वाले केजरीवाल पहले नेता हैं। हालांकि, इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में राजभवन ले जाकर राज्यपाल को त्याग पत्र सौंपने का मौका दिया था।
केजरीवाल ने कहा कि वह पद नहीं छोड़ेंगे। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे। केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। उन्हें पद से हटाने का कानून में कोई प्रावधान नहीं है जो जेल से सरकार चलाने से रोक सके।