हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बर्फबारी-बारिश के आसार
दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा है। मौसम विभाग शिमला के अनुसार 21 से 24 मार्च तक मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश – बर्फबारी हो सकती है।
इस दौरान मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। आज और कल कुछ स्थानों पर आंधी चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 25 और 26 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 27 मार्च को फिर कुछ स्थानों पर मौसम बिगड़ सकता है। वहीं, आज शिमला और आसपास के क्षेत्रों में धूप खिलने के साथ साथ बादल छाए रहे। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा।
