आज का हिंदू पंचाग
दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर) आज दिनांक 19 मार्च 2024, दिन मंगलवार, विक्रम संवत् 2080 है।
अयन – उत्तरायण, ऋतु – वसंत, मास – फाल्गुन और पक्ष – शुक्ल की दशमी तिथि है, जो मध्यरात्रि 12:21 बजे तक रहेगी। तत्पश्चात एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। नक्षत्र पुनर्वासु रात 8:10 बजे तक रहेगा, तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र होगा। योग शोभन शाम 4:37 बजे तक होगा। तत्पश्चात अतिगंड योग प्रारंभ हो जाएगा।
राहु काल शाम 3:49 बजे से 5:20 बजे तक रहेगा। सूर्योदय प्रातः 6:44 बजे और सूर्यास्त सांय 6:50 बजे होगा।
दिशा शूल – उत्तर, ब्राह्म मुहूर्त – प्रातः 5:09 बजे से 5:57 बजे तक है। निशिता मुहूर्त रात्रि 12:23 बजे से 1:11 बजे तक यथावत ही रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:23 बजे से 01:12 बजे तक होगा।
व्रत पर्व विवरण : फाल्गुन दशमी
ब्रह्म वैवर्त पुराण के ब्रह्म खंड 27.29-34 के अनुसार विशेष बात यह है कि दशमी तिथि को कलंबी शाक त्याज्य है।
20 मार्च को आमलकी एकादशी है। पुष्य नक्षत्र के साथ शुक्ल पक्ष में यदि एकादशी हो तो वह पुण्य फलदाई होती है। इस दिन जप, ध्यान, पूजा अर्चना करने से अनंत गुना फल मिलता है।
