Home क्राइम सिरमौर : पशु तस्करी मामले में एक और आरोपी हिरासत में, दो आरोपी पहले से हैं हिरासत में

सिरमौर : पशु तस्करी मामले में एक और आरोपी हिरासत में, दो आरोपी पहले से हैं हिरासत में

by Dainik Janvarta
0 comment

पशु तस्करी मामले में एक और गिरफ्तारी,
यूपी से दबोच लाई सिरमौर पुलिस,
दो आरोपियों को पहले कर चुकी गिरफ्तार

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। पशु तस्करी मामले में कालाअंब पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीसरे आरोपी मोहम्मद आलीम, निवासी गांव सैखू मुहाईजपुर, तहसील बेहट, उतर प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफ़लता प्राप्त की है। बहरहाल, गिरफ्तार आरोपी को पुलिस सिरमौर ले आई है। जिसे जल्द ही अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

बता दें कि दो आरोपियों को पहले ही पुलिस हिरासत में ले चुकी है। सभी आरोपी कालाअंब के हिस्सों से पशु चोरी करते थे, जिनसे पुलिस ने पिस्टल और रौंद भी बरामद किए हैं। आरोपी हिमाचल, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में पशु चोरी के मामलों में संलिप्त हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
वारदात में शामिल गाड़ी बिना नंबर की होती थी, जिसको तिरपाल से ढककर रखा जाता था और रात के समय चोर रास्तों से पशुओं को सहारनपुर पहुंचाया जाता था। सद्दाम पशुओं की मोहरी बेचने का काम करता था और मोहरी बेचने के बहाने हिमाचल आकर पशुओं की रेकी करता था। वारदात के दौरान पशु तस्कर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते थे। इनके खिलाफ कालाअंब पुलिस थाने में धारा 379, 307, 120B IPC & 25-54-59 Indian Arms Act में मामला दर्ज है।
मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में आगामी अंवेषण जारी है। पहले से गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में चल रहे हैं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.