Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर सिरमौर : एनएच 907ए पर मोहल्ला गोविंदगढ़ में सड़क मुरम्मत का काम शुरू, वाहनों की आवाजाही बंद

सिरमौर : एनएच 907ए पर मोहल्ला गोविंदगढ़ में सड़क मुरम्मत का काम शुरू, वाहनों की आवाजाही बंद

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में गोविदगढ़ मोहल्ला से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग 907ए की आवश्यक मरम्मत के लिए आगामी 21 मार्च तक वाहनों की आवाजाही को डायवर्ट किया गया है। जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा कि गोविंदगढ़ मोहल्ला से होकर गुजरने वाली सड़क की जरूरी मरम्मत के चलते 21 मार्च तक रात्रि 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। लिहाजा, रात्रि 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नाहन शहर के बवेजा पेट्रोल पंप से दिल्ली गेट और दिल्ली गेट से बवेजा पेट्रोल पंप की ओर चलने वाले वाहन वाया वाल्मीकि मोहल्ला चौक से बस स्टैंड, डाइट (जेबीटी) व गुन्नुघाट होकर दोनों तरफ चलेंगे। जिला दंडाधिकारी ने जारी आदेश में कहा है कि प्रतिबंधित समय में केवल एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के परिचालन की ही स्वीकृति होगी।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.