Home राजनीति Himachal News : प्रदेश में सभी लोक सभा और विधानसभा सीटों पर होगी भाजपा की शानदार जीत : जयराम ठाकुर

Himachal News : प्रदेश में सभी लोक सभा और विधानसभा सीटों पर होगी भाजपा की शानदार जीत : जयराम ठाकुर

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा की सभी सीटें भाजपा ही जीतेगी – जयराम ठाकुर

दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। हिमाचल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया गया है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सुक्खू की सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गई है। सुक्खू सरकार की नाकामियों का सबक कांग्रेस को सिखाएंगे और भाजपा को भारी बहुमत से जिताएंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा पूरे देश में जीत को लेकर अस्वस्थ है भाजपा को अपने ऊपर पूरा भरोसा है। सभी जानते हैं कि पिछले 10 सालों में देश का ऐतिहासिक विकास हुआ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहित कार्य नीतियां देश के हर नागरिक तक पहुंची हैं। इससे देश के हर नागरिक को लाभ मिला है। इन्हीं विकासशील योजनाओं के मद्देनजर भाजपा फिर से पूर्ण बहुमत से जीत कर केंद्र में आएगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधान सेवक बनकर देश की सेवा करेंगे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.