दैनिक जनवार्ता न्यूज
नई दिल्ली। चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कल 16 मार्च यानि शनिवार को दोपहर 3:00 बजे करेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा। चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही आदेश आचार संहिता लागू हो जाएगी।
चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चल रही बैठक खत्म हो गई है। नवनियुक्त आयुक्तों के औपचारिक स्वागत के बाद पूर्ण आयोग यानी फुल कमीशन की मीटिंग शुरू हुई थी। ये बैठक 45 मिनट तक चली।
