लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी जल्द ही तय होंगे
दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2024 के लिए हिमाचल प्रदेश में जल्द ही कांग्रेस के उम्मीदवार तय कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव अचार संहिता लगनी है। पार्टी ने भी तैयारी पूरी कर ली है।
उन्होंने कहा कि पार्टी प्रचारक हिमाचल प्रदेश सरकार के 15 महीने के कार्यकाल के दौरान शुरू की गयी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। वीरवार सुबह मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर जेओए आईटी पोस्ट कोड-817 के अभ्यर्थी नतीजा निकालने का फैसला लेने के एवज में सरकार का आभार जताने पहुँचे। अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य भर्ती परीक्षाओं के नतीजे भी चरणबद्ध तरीके से जल्द जारी किए जाएंगे।
