हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान के बीच सीएम सुक्खू ने केवल सिंह पठानिया पर भरोसा जताते हुए बनाया सरकारी सलाहकार
दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता और विधायक केवल सिंह पठानिया को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकारी मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस बाबत हिमाचल प्रदेश विधानसभा से अधिसूचना भी जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय कांग्रेस नेता दल के नेताओं ने 13 मार्च 2024 को पत्र के माध्यम से सूचित किया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के केवल सिंह पठानिया को सरकारी मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है।
केवल सिंह पठानिया की नियुक्ति से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके चाहने वाले लगातर उनको बधाइयां दे रहे हैं। विधायक केवल सिंह पठानिया अपने कार्यो के लिए जाने जाते हैं और जमीन से जुड़े नेता होने के कारण सरकार ने उन्हें इस पद पर नियुक्ति दी है।
