Advertisement

आज का पंचांग : 👉 यहां जानें आज का पंचांग, व्रत, त्यौहार, विशिष्ट तिथियों के बारे में

आज का हिंदू पंचांग

दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर) आज दिनांक – 14 मार्च 2024, दिन – गुरुवार, विक्रम संवत् – 2080 है।

अयन – उत्तरायण, ऋतु – वसंत, मास – फाल्गुन और पक्ष – शुक्ल की तिथि – पंचमी है, जो रात्रि 11:25 बजे तक रहेगी। तत्पश्चात षष्ठी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। नक्षत्र – भरणी शाम 04:56 बजे तक तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र होगा। वैधृति योग रात्रि 10:00 तक होगा। तत्पश्चात विष्कम्भ योग प्रारंभ हो जाएगा।

राहु काल – दोपहर 2:19 बजे से 3:49 बजे तक रहेगा। सूर्योदय प्रातः 6:49 बजे और सूर्यास्त सांय 6:48 बजे होगा।
दिशा शूल – दक्षिण, ब्राह्म मुहूर्त – प्रातः 5:13 बजे से 6:01 बजे तक है। निशिता मुहूर्त रात्रि 12:24 बजे से 01:12 बजे तक माना जायेगा।

व्रत पर्व विवरण षडशीति-मीन संक्रांति है। विशेष बात ये है कि पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है । ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34 अनुसार।

पुण्यकाल – दोपहर 12:46 बजे से सूर्यास्त तक है।
संक्रान्ति का अर्थ है, ‘सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में संक्रमण (जाना)’। फाल्गुन महीने में सूर्य देव 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे, इसे मीन संक्रांति कहा जाता है ।
षडशीतिमुखी संक्रांति में सूर्य का मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि में गोचर होता है।