दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को श्री रेणुका जी विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले यह पद उपायुक्त सिरमौर देख रहे थे। उपायुक्त को अब बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इससे पूर्व 2012 से 2017 के बीच सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहते हुए भी विनय कुमार श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। जिले में उनका रुतबा बड़ा होने के नाते उन्हें दोबारा बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके अध्यक्ष बनने से तीर्थ में विकास की संभावनाएं भी प्रबल हो गई हैं। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
