दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। हिमाचल प्रदेश में फिर मौसम करवट बदल रहा है। 13 और 14 मार्च को मैदानी इलाकों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बताई जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 13 और 14 मार्च को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के निचले और मध्यवर्ती क्षेत्रों में जहां गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ 12 मार्च से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते 13 मार्च को मौसम के ज्यादा बिगड़ने की संभावना है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होगी। रविवार को राजधानी शिमला में बादल छाए रहे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी धूप और बादल आते जाते रहे।
