Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर सिरमौर : जिला सिरमौर महिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया नारी न्याय सम्मान समारोह

सिरमौर : जिला सिरमौर महिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया नारी न्याय सम्मान समारोह

by Dainik Janvarta
0 comment

जिला सिरमौर महिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया नारी न्याय सम्मान समारोह
मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था की संचालिका पुष्पा खंडूजा सहित अन्य विभूतियों को किया गया सम्मानित

दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर महिला कांग्रेस कमेटी ने नाहन में महिला न्याय सम्मान समारोह आयोजित किया। ये समारोह जिला सिरमौर कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्षा उपमा धीमान की अध्यक्षता में हुआ। इसमें जिला सिरमौर की विभिन्न महिलाओं को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

जिसमें मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था की संचालिका पुष्पा खंडूजा को समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए नारी न्याय सम्मान से सम्मानित किया गया। मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था की संचालिका पुष्पा खंडूजा ने बताया कि जिला सिरमौर महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नारी न्याय सम्मान समारोह का आयोजन नाहन के कांग्रेस भवन में किया गया था, जहां पर उन्हें समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

नारी न्याय सम्मान समारोह में उपस्थित महिलाएं

पुष्पा खंडूजा ने बताया कि मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रही है। संस्था के द्वारा बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न सरकारी स्कूलों के 20 बच्चों को खुशियों का सहारा योजना के अंतर्गत सहयोग भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से खुशियों का बैंक भी संचालित किया गया है। इसमें लोगों के द्वारा अपने घर में पड़ा गैर जरूरतन सामान खुशियों का बैंक माजरा में जमा करवाया जाता है, जो कि संस्था के द्वारा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

पुष्पा खंडूजा ने बताया कि संस्था की ओर से प्रतिदिन खुशियों के बैंक में आने वाले लगभग 40 से 50 बच्चों को निशुल्क शिक्षा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही स्कूलों में जाकर बच्चों को साइबर क्राइम, नशे से दूर रहने, आत्मनिर्भरता, स्वच्छता अभियान, कैरियर और कानून विषयों पर भी जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस शहरी कमेटी की अध्यक्षा बलकिश और ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण कमेटी की अध्यक्षा सविता वशिष्ठ भी मौजूद रही।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.