दैनिक जनवार्ता न्यूज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आज रविवार दोपहर बाद पांवटा साहिब में एक हादसा पेश आया। जहाँ बाता पुल चौक पर ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बातापुल चौंक के नजदीक हुए इस हादसे में पुलिस जवान की दर्दनाक मौत हो गयी है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अनिल, निवासी पांवटा साहिब के रुप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से फरार आरोपी चालक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। मृतक पुलिस लाइन नाहन में तैनात था।
डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
