Home राजनीति सिरमौर : कांग्रेस राज में विकास को लगा है ग्रहण, नाहन में त्रिदेव सम्मेलन के दौरान बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बिंदल

सिरमौर : कांग्रेस राज में विकास को लगा है ग्रहण, नाहन में त्रिदेव सम्मेलन के दौरान बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बिंदल

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal Pradesh//Sirmaur//Political//10 March 2024.
——————————————————————————–
दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में स्थित हिंदू आश्रम में रविवार को भाजपा मंडल नाहन का त्रिदेव सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सम्मेलन में मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलए ने भाग लिया।

बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास को ग्रहण लग गया है। विगत पांच वर्षों में आए दिन सड़कों, पेयजल, बिजली योजनाओं, पुलों स्कूलों और अस्पतालों के शिलान्यास-उदघाटन लोकार्पण होते रहे, लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद विकास कार्य बंद हो गए। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही उपतहसील, पटवार सर्कल, पीएचसी और वेटनरी सब बंद करवा दी। शहर के साथ साथ गांव का विकास भी बंद हो गया।

बिंदल ने कहा कि कांग्रेस राज में केवल चहेतों को लाभ पहुंचाने का काम चला है। नाहन मेडिकल कालेज व अस्पताल का काम बंद करना इलाके की जनता के साथ बड़ा अन्याय है। 2012 में इस अस्पताल में सिर्फ 12 डाक्टर थे। 2017 से 2022 के बीच इसमें 112 डाक्टर हो गए। नए सीटी स्कैन, नई अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाई गईं। नई लैब, नए ऑपरेशन थिएटर बनाए गए। वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए। अब वेंटिलेटर भी बंद, नए भवन का निर्माण भी बंद है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार तालाबंदी की सरकार है। जनता से इसे कोई सरोकार नहीं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.