Himachal Pradesh// Jobs//09 March 2024.
——————————————————————————–
दैनिक जनवार्ता न्यूज
Himachal : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने शनिवार को ग्रुप इंस्ट्रक्टर के 12 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। इस पद के लिए अभ्यर्थी 26 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवम् शर्तें हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई।
इसके साथ ही प्रदेश के जिला हमीरपुर में 10वीं, 12वीं और आईटीआई डिप्लोमा धारक युवाओं के लिए भी रोजगार का सुनहरा मौका दिया जा रहा है। इसमें जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटेड कंपनी 60 पद ट्रेनिंग एसोसिएट के भरने जा रही है। इन पदों की जानकारी देते हुए हमीरपुर के जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगार युवक या युवती इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है।
