दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक 17 साल की नाबालिग ने आरोपी पर बिना उसकी रजामंदी के यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को पीड़िता ने पच्छाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता आरोपी की जान पहचान की है। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी विद्याचंद नेगी ने आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा. पुलिस मामले की गंभीरता से तफ्तीश कर रही है।
