दैनिक जनवार्ता न्यूज
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहले लिस्ट जारी कर दी है। नई दिल्ली में कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रत्याशियों की पहले लिस्ट जारी की है।
इस लिस्ट में अभी 39 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व्हाय नॉट सीट से चुनाव लड़ेंगे। राहुल गांधी के अलावा भूपेश बघेल को राजनंदगांव से टिकट दिया गया है।
बेंगलुरु ग्रामीण से डीके सुरेश और रायपुर से विकास उपाध्याय को चुनावी मैदान में उतारा गया है। बहरहाल, कांग्रेस की पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इनमें 24 सीटों पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार उतारे गए हैं। 12 उम्मीदवार 50 वर्ष से कम आयु के हैं और 8 प्रत्याशियों की उम्र 50 से 60 साल के बीच है।
