Himachal Pradesh : Sirmaur : Local News : Crime: 08 March 2024.
——————————————————————————–
दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। शिलाई पुलिस ने एक व्यक्ति से 1.093 किलोग्राम चरस बरामद की है।जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना शिलाई के प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर एक व्यक्ति मंगत राम, निवासी गांव कोठी, डाकघर मालत, तहसील कुपवी, जिला शिमला के कब्जे से 1.093 किलो ग्राम चरस ब्रामद करने में सफ़लता प्राप्त की है। लिहाजा, उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना शिलाई में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम (ND&PS Act) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी को शुक्रवार को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उक्त आरोपी को 13- 03- 2024 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।
