Himachal Pradesh : Sirmaur : Local News : Crime : 08 March 2024.
——————————————————————————–
दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने गश्त और यातायात चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो लोगों से 576 नशीले कैप्सूल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
बताया जा रहा है कि वीरवार शाम के समय बायरी के समीप नाहन की ओर से आ रहे दो स्कूटी सवारों को पुलिस ने जांच के लिए रोका, तो उनके कब्जे से 576 कैप्सूल स्पास्मो प्रोक्सीवोन प्लस के बरामद हुए।
लिहाजा, दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रेणुका जी में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज करके न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
