Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर सिरमौर : जिला सिरमौर में गूंजा हर हर महादेव, शिवरात्रि पर शिवालयों में रही खूब भीड़

सिरमौर : जिला सिरमौर में गूंजा हर हर महादेव, शिवरात्रि पर शिवालयों में रही खूब भीड़

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़ी श्रद्घा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कई शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। जिला मुख्यालय नाहन के रानीताल स्थित शिव मंदिर, कालीस्थान मंदिर, स्वर्ग की दूसरी पौड़ी कहे जाने वाले पौढ़ीवाला शिवधाम, जोगनवाली शिव मंदिर, ढाबो मोहल्ला के शिवालय के साथ साथ जिले के विभिन्न स्थानों पर शिवालयों में हजारों की संख्या में श्रद्घालु उमड़े।

पौढ़ीवाला में हरियाणा के नारायणगढ़, जगाधरी, यमुनानगर आदि क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्घालु भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे। ये सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। सुबह से ही मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए थे। शिवालयों में शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया। साथ ही बेर, बिल्व पत्र, धतूरा, गंगाजल, दूध, पुष्प, घी, शहद, दही और नवेदय आदि भी भोलेनाथ को समर्पित किया गया।

इसके अलावा त्रिलोकपुर स्थित शिव मंदिर, जमटा स्थित महामाया बालासुंदरी मंदिर, कटासन मंदिर आदि शिवालयों में श्रद्घालुओं की भारी भीड़ रही।

इस पावन पर्व पर कई मंदिरों में हवन यज्ञों का आयोजन हुआ। रानीताल में घोटे के प्रसाद के लिए भी हजारों की भीड़ उमड़ी। वहीं, ददाहू, रेणुकाजी तीर्थ व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया।

शिवालयों में श्रद्धालुओं को भांग के घोटे का चरणामृत वितरित किया गया। इस मौके पर शिवालय भजन कीर्तन के साथ-साथ भोलेनाथ के जयकारों व महामृत्युंजय के जाप से गूंज उठे। रेणुकाजी तीर्थ के स्थित निर्माण आश्रम, सन्यास आश्रम व गायत्री आश्रम में घोटे का प्रसाद चखने वाले भक्तों की विशेष रौनक दिखाई दी।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.