Home क्लासिफाइड National News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने महिलाओं को दिया ये बड़ा👉🎁तोहफा

National News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने महिलाओं को दिया ये बड़ा👉🎁तोहफा

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता न्यूज
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100₹ की छूट का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा है कि ‘इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा, रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर, हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई में मदद करना और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना भी है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन में आसानी सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

👉उज्ज्वला योजना में 503 रुपए का मिलेगा सिलेंडर

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत 503₹ हो गई है, जबकि सामान्य ग्राहकों के लिए एक सिलेंडर की कीमत 803₹ है। केंद्र सरकार ने 7 मार्च को ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर बड़ा फैसला लेते हुए यह सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ा दी थी।

उज्ज्वला लाभार्थियों को हर साल 12 रिफिल तक सिलेंडर सब्सिडी मिलती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस पर 12,000 करोड़ रुपये खर्च होगा। सरकार ने कहा कि उज्जवला योजना की सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।♦

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.