Home क्लासिफाइड Breaking News : राजस्थान में 14 बच्चे करंट लगने से झुलसे, एक की हालत गंभीर 👉 जानें हादसे का कारण

Breaking News : राजस्थान में 14 बच्चे करंट लगने से झुलसे, एक की हालत गंभीर 👉 जानें हादसे का कारण

by Dainik Janvarta
0 comment

करंट की चपेट में जाने से 14 बच्चे झुलसे, शिव बारात के दौरान हुआ बड़ा हादसा

दैनिक जनवार्ता न्यूज

ऋतु त्रिपाठी 
नई दिल्ली। शिवरात्रि महोत्सव के दौरान शुक्रवार को राजस्थान के कोटा में एक बड़ा हादसा सामने आया है। शिव बारात निकालने के दौरान करंट की चपेट में आने से 14 बच्चे झुलस गए।

हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चीखो पुकार के बीच लोग बच्चों को लेकर अस्पताल की ओर भागे। जानकारी के मुताबिक सभी घायल बच्चों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों को मिलने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी अस्पताल पहुंचे।
कोटा की एसपी अमृता धवन ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12:00 बजे हुई, जब कुछ लोग कलश में पानी भरने एकत्रित हुए थे। इनमें 20-25 बच्चे और महिला पुरुष शामिल थे। इन्हीं में से एक बच्चे के हाथ में 20 से 22 फुट का लंबा लोहे का पाइप था, जो ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार से टकरा गया, जिससे पाइप में करंट फैल गया। इसके चलते वहां मौजूद अन्य बच्चे भी करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए।
प्राथमिकता के आधार पर उनको उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें से एक बच्चे की हालत गम्भीर है, जोकि 100 फीसदी तक जल चुका है। जबकि एक अन्य बच्चा 50 फीसदी जल गया है। बाकी बच्चे कम जख्मी हुए हैं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.