Himachal Pradesh : Sirmaur : Local News 07 March 2024.
दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल नाहन के तहत 10 मार्च दिन रविवार को 33केवी गिरीनगर – नाहन लाइन और 33केवी/11केवी सबस्टेशन दो सडका और यहां से आपूर्ति करने वाले सभी 11केवी फीडरों के आवश्यक मुरम्मत कार्य के चलते सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत कट रहेगा।
विद्युत उपमंडल नाहन के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहन शहर, गुन्नू घाट, चौगान, कच्चा टैंक, शंभू वाला, बनकला, सती वाला, बोहलियों, मातर, भेड़ों, कटासन, उत्तम वाला, सैन वाला, बोगरिया, नेहरला, चासी, सुरला, महिधार, रामाधौंन, पंजाहाल, धगेडा, आम वाला सहित औद्योगिक क्षेत्र बांका बाड़ा, मोगीनंद के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने उक्त क्षेत्रों की जनता से सहयोग की अपील की है।
