Home राज्य Himachal : एचपीपीएससी की परीक्षा 2023 के पर्सनेलिटी टेस्ट का परिणाम घोषित

Himachal : एचपीपीएससी की परीक्षा 2023 के पर्सनेलिटी टेस्ट का परिणाम घोषित

by Dainik Janvarta
0 comment

HPPSC Exam Result || Himachal Pradesh, 07 March 2024.

दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( HPPSC) ने प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2023 का पर्सनैलिटी टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। यह जानकारी आयोग के सचिव डीके रतन ने दी है। उन्होंने बताया कि इसमें 7 अभ्यर्थियों के नाम की सिफारिश नियुक्ति के लिए की गई है। सभी पद हिमाचल प्रशासनिक सेवा में भरे जाएंगे, जबकि दो पद खाली हैं। इसके अलावा एचपीएस के भी दो पद खाली हैं।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एचएएस के 9 और एसपीएस के दो पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी।प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर 2023 को आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा 13 दिसंबर 2023 से 19 दिसंबर 2023 तक ली गई।

पर्सनैलिटी टेस्ट 4 मार्च 2024 से 6 मार्च 2024 तक आयोजित किया गया था। इसके बाद अब आयोग ने परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपना नाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में अनमोल ने टॉप किया है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.