Home राज्य Himachal Pradesh : प्रदेश की महिलाओं को 1500₹ प्रतिमाह देने पर कैबिनेट में आज होगा फैसला, 👉जानें पूरा विवरण

Himachal Pradesh : प्रदेश की महिलाओं को 1500₹ प्रतिमाह देने पर कैबिनेट में आज होगा फैसला, 👉जानें पूरा विवरण

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal Pradesh : Shimla : 07 March 2024.
——————————————————————————-
दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी दी थी। अब प्रदेश की सुक्खू सरकार ने इस गारंटी को पूरा करने की घोषणा कर दी है। आगामी वित्त वर्ष से इसे लागू कर दिया जाएगा।

बता दें कि इस योजना से प्रदेश सरकार का 800 करोड़ रूपए का सालाना खर्च बढ़ेगा। लगभग 5 लाख महिलाएं इससे लाभान्वित होंगी। लाहौल स्पीति में इस योजना के अंतर्गत पहले से ही 1500 रुपए मिल रहे हैं, अब बाकी जिलों में देने की तैयारी की जा रही है।

👉जानें कैसे मिलेंगे 1500₹ प्रतिमाह?

7 मार्च को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस योजना के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। साथ ही योजना को मंजूरी दी जाएगी। कैबिनेट बैठक में इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी।

👉इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

एक अप्रैल 2024 से 18 वर्ष की आयु से ऊपर की बेटियों, माताओं और बहनों को 1500₹ प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से घर द्वार जाकर पात्र महिलाओं के फॉर्म भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को पहले से ही पेंशन दी जा रही है, जिसे योजना के अंतर्गत 1150₹ से बढ़ाकर 1500₹ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से उन महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी जिनके पास आमदनी का कोई साधन नहीं है। इस योजना से प्रदेश सरकार पर 800 करोड़ रुपए का सालाना अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.