Himachal News, Politics, Shimla, 06 March 2024.
——————————————————————————–
दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर हिमाचल की जनता को धोखा देने की सोची समझी राजनीति के अंतर्गत घोषणाएं की है। बिंदल ने कहा कि 2022 के चुनाव में हिमाचल प्रदेश के लोगों को भिन्न भिन्न प्रकार की गारंटी देकर ठगा गया। अब 14-15 महीनों में प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से त्रस्त हो गयी है तो अब मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि हर बहन को ₹1500 महीना मिलेगा।
एक सप्ताह पहले बजट पारित हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किए कि उनके दिल में बहनों के लिए इतना प्यार था तो पिछले 15 महीनों से कुछ क्यों नहीं किया और अगर करना ही था तो बजट जो पास किया गया उसके अंदर इसका कोई प्रावधान क्यों नहीं रखा गया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि मीडिया को बताया कि सरकार बहनों को धनराशि देगी।
ये सब कोरा झूठ है और इस तरह का झूठ बोल कर प्रदेश के लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।
बिंदल ने कहा कि हिमाचल के लोग कांग्रेस सरकार को कभी माफ़ नहीं करेंगे।
