Himachal Pradesh, Govt. Jobs Alert, 06 March 2024.
——————————————————————————–
दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। हिमाचल राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क विभाग में उत्पाद एवं कराधान निरीक्षक के 35 पद नियमित तौर पर भरे जाएंगे। इसके अलावा सहकारिता विभाग में इंस्पेक्टर ऑडिट के पंच पद कांटेक्ट बेस पर भरे जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इन पदों को एचपी सबोर्डिनेट ऑनलाइन सर्विसेज ग्रुप परीक्षा 2023 के तहत भारत जाना प्रस्तावित है। इसके लिए पहले से ही आयोग ने प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
इन पदों के लिए ऑनलाइन विंडो 6 मार्च 2024 से फिर से खोली गई है। बहरहाल, आवेदक 27 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इलेक्शन कानूनगो और एक्सटेंशन ऑफिसर के 24 पदों को भरने के लिए भी प्रक्रिया शुरू की है। ये सभी पद एचपी सबोर्डिनेट ऑनलाइन सर्विसेज ग्रुप सी परीक्षा 2023 के माध्यम से भरे जा रहे हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2024 मुकर्रर की गई थी। लेकिन अब आयोग को हिमाचल राज्य एवं उत्पाद शुल्क विभाग से एक्साइज इंस्पेक्टर के 35 पद और सहकारिता विभाग से इंस्पेक्टर ऑडिट के पांच पद प्राप्त हुए हैं। लिहाजा, आयोग इन अतिरिक्त 40 पदों को भी एचपी सबोर्डिनेट एलाइड सर्विसेज ग्रुप सी परीक्षा 2023 के माध्यम से भरने जा रहा है। इसलिए जो उम्मीदवार एचपी सबोर्डिनेट एलाइड सर्विसेज ग्रुप सी परीक्षा 2023 में आवेदन कर चुके हैं, उन उम्मीदवारों को फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
