Home राज्यहिमाचल प्रदेशसोलन HIMACHAL : कसौली में भूस्खलन से दो मजदूरों की मौत, रात के समय पेश आया हादसा

HIMACHAL : कसौली में भूस्खलन से दो मजदूरों की मौत, रात के समय पेश आया हादसा

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal Pradesh, Solan, 05 March 2024.

दैनिक जनवार्ता न्यूज
सोलन। जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत देर रात हुए भूस्खलन में दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा ग्राम पंचायत गुलहाड़ी के गांव गाहर में पेश आया।

बताया जा रहा है कि उक्त गांव में निजी कंपनी की ओर से फ्लैट निमार्ण कार्य चल रहा है, जहां देर रात 12:30 बजे पहाड़ी से बड़ी मात्रा में पत्थर और मलबा मजदूरों के अस्थाई रूप से बनाए गए आशियाने पर आ गिरा। इससे मजदूर मलबे मे दब गए। लिहाजा सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

इसके बाद भी दोनों मजदूरों को बचाया नहीं जा सका। मलबे से शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमयू अस्पताल भेज दिया गया। उक्त मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.