Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर सिरमौर : 4 साल के बच्चे पर घर में घुस कर कुत्ते ने किया हमला, दहशत का माहौल

सिरमौर : 4 साल के बच्चे पर घर में घुस कर कुत्ते ने किया हमला, दहशत का माहौल

by Dainik Janvarta
0 comment

Local News, Sirmaur, Paonta Sahib, 04 March 2024.
—————————————————————————————————-
दैनिक जनवार्ता न्यूज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब उपमंडल के सिंहपुरा में घर पर सो रहे 4 साल के बच्चे पर एक कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में बच्चा बुरी तरह से जख्मी हुआ है। बच्चे को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल से उपचार के बाद घर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार आसिफ पुत्र लियाकत अली, निवासी सिंहपुरा रात को अपने घर पर परिवार के साथ सोया हुआ था। ज़ख्मी बच्चे के मामा ने बताया कि सुबह करीब चार बजे अचानक एक कुत्ता घर में घुस गया और सोये हुए बच्चे पर हमला कर दिया। जब बच्चा जोर जोर से चिल्लाया तो घर पर सभी उठ गए।

इस दौरान कुता बच्चे के मुँह पर गहरे जख्म कर के भाग गया। इसके बाद बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डाक्टर ने बच्चे का उपचार किया। उन्होंने कहा कि गांव में सभी लोग कच्चे घरों में रहते हैं और कमरे में दरवाजे भी नहीं हैं। इस वज़ह से कुता घर मे घुस गया।

बहरहाल, डाक्टर प्रियंका परमार ने बच्चे का उपचार किया। बच्चे के चेहरे पर कई टांके लगाए गए हैं। इलाज के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.