Home राज्यहिमाचल प्रदेशशिमला HP News : डॉ. सीमा शर्मा को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

HP News : डॉ. सीमा शर्मा को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आईआईटी दिल्ली में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर डॉ. सीमा शर्मा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार-2024 के लिए इंडियन काउंसिल फॉर यूएन रिलेशंस, नई दिल्ली द्वारा चयनित किए जाने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने जिला हमीरपुर की डॉ. सीमा शर्मा की उपलब्धियों पर गर्व जाहिर करते हुए अनुसंधान एवं विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रदेश में कन्याओं के लिए प्रेरणास्त्रोत की भूमिका निभाने के लिए उनकी सराहना की।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आईआईटी दिल्ली में उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के बारे बताते हुए कहा कि आउटस्टैंडिंग यंग फैकल्टी फैलोशिप और टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त करना शिक्षण और अनुसंधान में उनकी प्रतिबद्धता को साबित करता है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.