Home राजनीति सिरमौर : भाजपा लोकतंत्र विरोधी, बागी विधायकों ने पार्टी और जनता से किया धोखा : अजय सोलंकी

सिरमौर : भाजपा लोकतंत्र विरोधी, बागी विधायकों ने पार्टी और जनता से किया धोखा : अजय सोलंकी

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा क्षेत्र नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने भाजपा को प्रजातंत्र विरोधी करार देते हुए देश के लिए बड़ा खतरा बताया है। वहीं बागी विधायकों को पार्टी के साथ की गई गद्दारी को लेकर सोलंकी ने कहा जो अपनी जननी के साथ धोखा कर सकते हैं, वह आम जनता को क्या बख्शेंगे। इन बागी विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस में आस्था जताते हुए जीत दिलाई थी। आज उनके अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता इन्हें गद्दार कह रही है।

सोलंकी ने कहा केंद्र की मोदी सरकार धन बल और एनफोर्समेंट एजेंसियों के दम पर प्रजातंत्र को खत्म कर पूरी तरह से तानाशाह हो गई है। सोलंकी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस तरीके से उन्हें विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से नकार दिया था, आज भाजपा जनता की भावनाओं को धन बल से खरीद कर सत्ता में आने के सपने देख रही है।

सोलंकी ने कहा कि जिन्होंने पार्टी से गद्दारी की है वह पार्टी के थे ही नहीं। वह केवल अवसर और कुर्सी की इच्छा को लेकर पार्टी में आए थे। यही वजह है कि जो विधायक कांग्रेस को अपनी जननी समझते हैं वह आज भी संगठन और सरकार के साथ मजबूत स्तंभ की तरह खड़े हैं।

सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रजातंत्र में विश्वास करती है और जनता के भरोसे को बरकरार रखते हुए फैसला भी लेती है। उन्होंने कहा कि यदि बागी विधायक अपनी गलती को मानते हुए वापसी करते हैं तो मुख्यमंत्री निश्चित ही उन्हें माफ भी कर देंगे। सोलंकी ने यह भी कहा कि हम भी विधायक हैं मगर हम संगठन और मुख्यमंत्री में दृढ़ आस्था रखते हैं। मंत्री अथवा पद का लालच करने वाले जनता की सेवा नहीं, बल्कि कुछ और ही इच्छाएं रखते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जनता की भावनाओं से खेलते हुए राजनीतिक अस्थिरता सत्ता के मद में चूर केंद्र की भाजपा ने दिखाई है, निश्चित ही लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम प्रदेश की जनता उन्हें जरूर देगी।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.