Home राजनीति सिरमौर : नाहन में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, जमकर की नारेबाजी

सिरमौर : नाहन में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, जमकर की नारेबाजी

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में सड़कों पर उतरी भाजपा, पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग
कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली रैली, ममता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न और जमीन हड़पने के मामलों को लेकर नाहन में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के हिंदू आश्रम से रोष रैली की शुरुआत की, जो शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए वापस हिंदू आश्रम पहुंची।

जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं और ममता बनर्जी सरकार मामले को लेकर संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला यौन उत्पीड़न मामले में खुद तृणमूल कांग्रेस की नेता शामिल है और लंबे समय तक इसके नेता को गिरफ्तार नहीं किया गया जो बेहद चिंता का विषय है।

विनय गुप्ता ने कहा कि ममता सरकार की गुंडागर्दी के चलते पश्चिम बंगाल में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। साथ ही आम लोगों की जमीनें हड़पी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पश्चिम बंगाल में मौजूदा हालात बने हुए हैं, सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

इस अवसर पर भाजपा नेता नारायण सिंह, सीमा कन्याल, सुरेंद्र हिंदुस्तानी, अनिल शर्मा, श्यामा पुंडीर, अलका गर्ग, जितेंद्र कुमार, अजय मेहता आदि मौजूद रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.