Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर सिरमौर : पांवटा साहिब के सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पूर्व सैनिकों ने जताया गहरा शोक

सिरमौर : पांवटा साहिब के सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पूर्व सैनिकों ने जताया गहरा शोक

by Dainik Janvarta
0 comment

नायक करणजीत सिंह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, पांवटा साहिब के यमुना स्वर्गधाम में हुआ अंतिम संस्कार

दैनिक जनवार्ता न्यूज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल में तैनात पांवटा साहिब के जामनीवाला निवासी नायक करणजीत सिंह की पार्थिव देह का वीरवार को यमुना स्वर्गधाम में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर (सेवानिवृत्त) दीपक धवन, भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि सिपाही करणजीत सिंह 17वीं बटालियन जम्मू एवं कश्मीर राइफल के अंतर्गत 52वीं राष्ट्रीय राइफल में कश्मीर घाटी में तैनात थे।
जानकारी के मुताबिक दिवंगत करणजीत सिंह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें पहले मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के आरआर अस्पताल रेफर किया गया था।

बुधवार को करण जीत सिंह का निधन हो गया। दिवंगत करणजीत सिंह के निधन के बाद समूचे इलाके में शोक की लहर है। पूर्व सैनिकों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.