Home क्लासिफाइड HP News : कांग्रेस के 6 विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द, हिमाचल प्रदेश की राजनीति के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

HP News : कांग्रेस के 6 विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द, हिमाचल प्रदेश की राजनीति के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 6 बागी विधायक अयोग्य घोषित, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने दिए आदेश

दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्यसभा चुनाव में बग़ावत करने वाले सभी 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि दल-बदल कानून के अन्तर्गत 6 विधायकों के खिलाफ मुख्य सचेतक हर्षवर्धन चौहान ने शिकायत की। इसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों को सुना और अपना फैसला सुनाया।

स्पीकर पठानिया ने कहा कि व्हिप के उल्लंघन पर इन विधायकों की सदस्यता रद्द की गई है। हिमाचल प्रदेश की राजनीति के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

इन विधायकों में सुजानपुर से राजेंद्र राणा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो, बड़सर से आईडी लखनपाल, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर और गगरेट से चैतन्य शर्मा के नाम शामिल हैं। इन्होंने पार्टी प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को वोट देने के बजाए बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन को वोट दिया।

कांग्रेस के पर्यवेक्षक हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी शिमला पहुंच गए थे। उन्होंने कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों से अलग अलग मुलाकात की।

लिहाजा, सभी बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने को लेकर कांग्रेस एकजुट दिखी। विक्रमादित्य सिंह ने भी शाम तक इस्तीफा वापस ले लिया था।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.