Home देश/विदेश Breaking News : लोकसभा चुनाव 2024 में सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस और आप में सहमति, जानें किन सीटों पर हुई आपसी सहमति

Breaking News : लोकसभा चुनाव 2024 में सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस और आप में सहमति, जानें किन सीटों पर हुई आपसी सहमति

by Dainik Janvarta
0 comment

दिल्ली में आप और कांग्रेस की सीटों पर आपसी सहमति, 4 सीटों पर लड़ेगी आप और 3 पर कांग्रेस

दैनिक जनवार्ता न्यूज
ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर आपसी सहमति बन गयी है। आज दिल्ली में दोनों दलों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट आबंटन बारे जानकारी दी। आप की ओर से आतिशी, संदीप पाठक और सौरभ भारद्वाज और कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, दीपक बाबरिया और अरविंदर सिंह लवली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया कि आप-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर काफी लम्बी चर्चा हुई और सीटों के लिए आपसी सहमति से समझौता हुआ। मुकुल वासनिक ने कहा कि आप और कांग्रेस गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ में गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में आप पार्टी 4 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस के खाते में चांदनी चौक समेत 3 सीट आई हैं।

वहीं, चंडीगढ़ और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। हरियाणा में 9 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। गुजरात में आम आदमी पार्टी दो सीटों और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.