Home राजनीति सिरमौर : मोदी राज में महिलाओं के अधिकारों का हो रहा हनन : उपमा धीमान

सिरमौर : मोदी राज में महिलाओं के अधिकारों का हो रहा हनन : उपमा धीमान

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। जिला महिला कांग्रेस की विशेष बैठक जिलाध्यक्ष उपमा धीमान की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आयोजित हुई। इस बैठक में मोदी राज में महिलाओं पर किए जा रहे अत्याचार और भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के अधिकारों के हनन के आरोप लगाए गए। उपमा धीमान ने कहा कि महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ राहुल गांधी की न्याय यात्रा में पांच मुद्दे शामिल किए गए हैं, जिसमें युवाओं, श्रमिकों, किसानों, महिलाओं और सत्ता में महिलाओं से न्याय को लेकर राहुल गांधी अलख जगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, असम, मिजोरम, यूपी और हरियाणा में महिला पहलवानों के साथ अन्याय जग जाहिर है। केंद्र की मोदी सरकार आंखें मूंदे बैठी है। महिला पहलवान अपने विजेता मेडल सरकार को लौटा रहे हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में भाजपा ने जो धांधली करवाई, वह जगजाहिर है।

यहां तक की हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों पर गोलियां चलाई हैं। यह अन्याय पूरा देश दिख रहा है। उन्होंने कहा, बीजेपी की सरकारों में तानाशाही चरम पर है, जिसका इस बैठक में पुरजोर विरोध किया गया। इस मौके पर ब्लॉक महिला अध्यक्ष बलकिश, आराधना ठाकुर, सुमन गर्ग, चंपा देवी, सायरा बानो, शाहिदा अंसारी, मीना, तबसुम, शमशाद बेगम और पार्षद हरप्रीत कौर और श्रुति आदि मौजूद रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.