Advertisement

राजनीति : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का 82 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन

शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दैनिक जनवार्ता न्यूज
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिव सेना के बड़े नेता मनोहर जोशी का आज सुबह देहांत हो गया। उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली।

हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में 21 फरवरी को भर्ती करवाया गया था। आईसीयू में चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातर नजर बनाए हुई थी। आज सुबह 3:02 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

मनोहर जोशी का शव रूपारल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में उनके वर्तमान निवास स्थान पर 11:00 बजे से 2:00 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। दोपहर 2:00 बजे उनकी शव यात्रा शुरू होगी और राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने मनोहर जोशी के निधन पर शोक प्रकट किया है।