Advertisement

HP News : हिमाचल प्रदेश सरकार ने 7 एचपीएस अधिकारियों को किया पदोन्नत

दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार ने सात एचपीएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इन सात अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस संदर्भ में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इन अधिकारियों के नियुक्ति आदेश सरकार की ओर से अलग से जारी किए जाएंगे।

बता दें कि स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे एचपीएस अधिकारी सुशील कुमार, निश्चित सिंह नेगी, पंकज शर्मा, विनोद कुमार, विजय कुमार, कुलभूषण वर्मा और भूपेंद्र सिंह नेगी को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है I