आमीन सयानी ने ली अंतिम साँस, रेडियो की आवाज के जादूगर आमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन
दैनिक जनवार्ता न्यूज
नई दिल्ली। रेडियो की दुनियां में आवाज के जादूगर रहे अमीन सयानी का निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम साँस ली। अमीन सयानी का निधन हार्ट अटैक से हुआ। उनके बेटे रजिल सयानी ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की। उनके बेटे रजिल गहरे सदमे में हैं। रजिल सयानी ने कहा कि उनके वालिद अमीन सयानी को बीते कल हार्ट अटैक आया था। उन्हें तुरंत एचएन रिलायन्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
अमीन सयानी का अंतिम संस्कार कल 22 फ़रवरी को होगा। आज उनके कुछ रिश्तेदार उनके दर्शन के लिए मुंबई आने वाले हैं, जिसके चलते कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।