Home संपादकीय संपादकीय : किसान संगठनों की मांग एक, विरोध का तरीका अलग अलग

संपादकीय : किसान संगठनों की मांग एक, विरोध का तरीका अलग अलग

by Dainik Janvarta
0 comment

किसान संगठनों की मांग एक, लेकिन विरोध का तरीका अलग-अलग

संपादकीय
दैनिक जनवार्ता न्यूज़
नाहन (सिरमौर)। किसान आंदोलन 2.0 में किसान संगठनों द्वारा एक ही मांग पर विरोध का अलग-अलग तरीका अपनाया जा रहा है। किसान संगठन एकजुट नहीं हो पा रहे हैं, बल्कि कई समूहों में बंटे हुए हैं।

हालांकि, अहम बात ये है कि सभी किसान संगठनों की एक ही मांग है कि एमएसपी गारंटी कानून लागू किया जाए। इस मांग को लेकर सभी किसान संगठन अपने-अपने तरीके से सरकार के खिलाफ आंदोलनरत हैं। दिल्ली कूच के समर्थन में पंजाब के किसानों के अलावा अन्य सभी संगठन बच रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का कहना है कि उनका दिल्ली कूच को समर्थन नहीं है, लेकिन बुधवार को प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों के बाहर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया जाएगा और सरकार के पुतले फूके जाएंगे।

बहरहाल, एक ही मांग को लेकर किसान संगठन अलग अलग तरीकों से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर चल रहे हैं। सरकार किसानों की मांगों को स्वीकार करती है या नहीं, क्या किसानों का आंदोलन पहले की तरह लम्बा चलेगा, आम जनता को कितनी परेशानी झेलनी पड़ेगी, क्या किसान दिल्ली पहुंचने में कामयाब होंगे? इन तमाम सवालों का जवाब तो आने वाले समय में ही मालूम पड़ेगा।

संजय कुमार गुप्ता

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.