दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। किसान आंदोलन के कारण बाहरी राज्यों में कई सड़कें और रेल मार्ग बंद पड़े हैं। इसके चलते हिमाचल प्रदेश में पर्यटन उद्योग बहुत प्रभावित हो रहा है। किसान आंदोलन का प्रभाव अब हिमाचल प्रदेश के टूरिज्म उद्योग पर दिखने लगा है।
किसान आंदोलन के कारण अब पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की काफी कमी देखने को मिल रही है, जिससे पर्यटन उद्योग एक बार फिर कम हो रहा है। सप्ताह के अंत में भी हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में होटल खाली पड़े हैं।
अभी कुछ समय पहले हुई बर्फबारी को देखने और बर्फ का लुत्फ लेने सैलानियों की भीड़ उमड़ रही थी, जबकि अब सैलानियों की होटल की बुकिंग भी रद्द हो रही है। किसान आंदोलन का असर डलहौजी के पर्यटन उद्योग पर देखा जा रहा है, बर्फबारी के बाद डलहौजी में पर्यटन उद्योग को फायदा हुआ था, लेकिन अब फिर से सैलानियों की कमी देखने को मिल रही है।
बीते सोमवार से सैलानियों में अचानक काफी कमी आ गयी है। डलहौजी में काफी समय बाद बर्फबारी हुई थी और सैलानी उमड़ रहे थे।
