Home राज्यदिल्ली एनसीआर फिल्म जगत : दंगल फिल्म की बाल कलाकार सुहानी का निधन, ये बताई जा रही वजह

फिल्म जगत : दंगल फिल्म की बाल कलाकार सुहानी का निधन, ये बताई जा रही वजह

by Dainik Janvarta
0 comment

दंगल फिल्म की छोटी बबीता नहीं रही, ऐक्ट्रस सुहानी भटनागर ने 19 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दैनिक जनवार्ता न्यूज

ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली। आमिर खान की फिल्म दंगल में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में बबीता की भूमिका निभाने वाली सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। सुहानी की उम्र सिर्फ 19 साल की थी। सुहानी का निधन आज 17 फ़रवरी को दिल्ली में हुआ।

बताया जा रहा गलत इलाज के चलते उसकी जान गई है। सुहानी ने फिल्म दंगल में छोटी बबीता का रोल किया था। सुहानी के अकस्मात निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले सुहानी के पांव में चोट लगी थी। इसके उपचार के लिए प्रयोग की गई दवाई से उन्हें साइड इफेक्ट होने लगे, जिसकी वज़ह से उसकी मौत हुई है। सुहानी काफी समय से दिल्ली के एम्स में भर्ती थी। उनका अंतिम संस्कार आज शाम फरीदाबाद में किया गया।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.